कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बृक्षारोपण किया गया
1 min read
रिपोर्ट-राम चरित्र वर्मा

उतरौला (बलरामपुर)।शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लालगंज उतरौला परिसर में बालिका शिक्षा जिला समन्वयक समय प्रकाश पाठक ने विद्यालय कर्मियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जिला समन्वयक समय प्रकाश पाठक ने कहा कि हमें सिर्फ पेड़ लगा देने भर से संतोष नही कर लेना चाहिए। लगाए गए पेड़ों की देखभाल अगले पांच वर्षों तक करना भी अत्यंत आवश्यक है। सम्पूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। सभी को सामूहिक तौर पर प्रयास करना ही होगा। पर्यावरण संरक्षण काफी महत्वपूर्ण है। जल ,जंगल और जमीन के साथ ही स्वच्छता को लेकर भी लोग काफी संवेदनशील बने।प्रभारी वार्डन कुमारी शालिनी सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन की महत्ता तो हमलोग महसूस कर चुके है। अतः अधिक से अधिक पेड़ लगाकर मानव व मानवेत्तर प्राणी की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। पृथ्वी ग्रह पर हमारे अस्तित्व के लिए पर्यावरण सबसे महत्वपूर्ण है।पर्यावरण हमारा पोषण करता है। हमें जीवित रहने में मदद करता है। हम हवा, पानी और मिट्टी के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। इस अवसर पर पार्ट टाइम शिक्षक शेषराम, राजेंद्र प्रसाद, इकबाल, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।