Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा दम्पतियों के लिए कारगर -डॉ सी0पी0 सिंह

1 min read

रिपोर्ट = नूर मोहम्मद


उतरौला(बलरामपुर)तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन ‘अंतरा’ ने हजारों दंपतियों की मुश्किल आसान किया है।परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों में तिमाही इंजेक्शन अंतरा को लाभार्थियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।सीएचसी उतरौला में वित्तीय वर्ष 2020-21में 475 अंतरा इंजेक्शन लगाए ग‌ए थे एंव 2021-22 में 592 अंतरा इंजेक्शन की सेवा दी ग‌ई है।मिशन परिवार विकास में आने के कारण सरकार द्वारा अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर प्रत्येक लाभार्थी महिला को 100रूप‌ए प्रति डोज देने का प्राविधान भी शुरू किया गया है।सीएचसी अधीक्षक डा0चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन स्वास्थ केंद्रों व स्वास्थ उप केंद्रों पर लगाया जाता है।उन्होंने बताया कि दंपति के बीच समझदारी बढ़ाने और मां बच्चे के बेहतर स्वास्थ व पोषण के लिए आवश्यक है कि शादी के दो साल बाद ही पहले बच्चे की योजना बनाई जाए।इसके अलावा दो बच्चों के जन्म में कम‌ से कम तीन साल का अन्तर रखा जाए‌।इसके लिए तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा बेहतर विकल्प है इसकी डोज प्रत्येक तीन माह में एक बार लेनी होती है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.