बीडीओ के नेतृत्व में निकाली गई बाइक तिरंगा रैली
1 min read
बीडीओ रामनगर अमित त्रिपाठी स्वयंवर बाइक चलाकर रैली में हुए शामिल
मंगल पांडे अमृत सरोवर ददौरा में बीडीओ ने पहुंचकर श्रमिकों को किया प्रेरित
रिपोर्ट – रत्नेश कुमार शर्मा

बाराबंकी। विकासखंड रामनगर में बुधवार को खंड विकास अधिकारी रामनगर अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम और हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराने के लिए जागरूक करने और प्रेरित करने के उद्देश्य से ब्लॉक अधिकारियों/कर्मचारियों ने तिरंगा वाहन रैली निकाली। इस तिरंगा वाहन रैली को बीडीओ रामनगर अमित त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा रैली रामनगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इस रैली में देखने को मिला कि वाहनों पर सवार ब्लॉक कर्मी हेलमेट लगाए और तिरंगा लिए चल रहे थे। रैली में शामिल ब्लॉक कर्मियों ने भारत माता की जयकारा, वंदेमातरम, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,झंडा ऊँचा रहे हमारा का जयकारा लगाते हुए ब्लॉक से रामनगर चौराहा, कटियारा, चंदनापुर, दलसराय, रानीबाजार, ददौरा, नगरपालिका रामनगर का भम्रण किया।
रैली में उपनिरीक्षक सुमित कुमार वर्मा कांस्टिबल आशीष कुमार मिश्रा, अमित कुमार, नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में ब्लॉक से रानीबाजार, ददौरा, तहसील होते हुए ब्लॉक में समाप्त हुई।
ग्राम पंचायत ददौरा में मंगल पांडे अमृतसर में चल रहे काम पर बीडीओ ने पहुंचकर मजदूरों को प्रेरित किया ग्राम प्रधान राजू ने लोगों को मिठाई खिलाकर जलपान कराया
खंड विकास अधिकारी रामनगर अमित त्रिपाठी ने कहा कि 15 अगस्त को सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराए और उसका सम्मान करे। इस मुहिम से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होगी। बीडीओ ने आह्वान किया कि सभी अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहराकर दूसरे लोगों को भी देशभक्ति का संदेश दें।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत रामआसरे जेई आरईडी पीके गौतम, प्रधान लिपिक विनोद मिश्रा, उमेशचंद वर्मा,अनूपचंद जैन, मोहम्मद सरवर हुसैन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राघवेंद्र पांडे, कंप्यूटर ऑपरेटर गोविंद प्रसाद मौर्या मनरेगा लिपिक अशोक आनंद ग्राम पंचायत सचिव ऋषभ पांडे मनोज मिश्रा निखिल कनौजिया विजय कुमार प्रताप नारायण यादव दयानंद अखिलेश कुमार दुबे आशीष कुमार वर्मा कमलेश कुमार यादव तकनीकी सहायक अमर सिंह, प्रमोद कुमार, सर्वजीत सिंह, राजेंद्र प्रसाद ग्राम रोजगार सेवक सचिन शंकर वर्मा, मोहम्मद अतीक, धर्मराज यादव, मनोज यादव, राकेश वर्मा ग्राम प्रधान प्र0 विनोद कुमार वर्मा, सचिन मिश्रा सफाई कर्मचारी नरेंद्र पाल, सरोज रावत, राममनोरथ रावत, दिलीप गुप्ता, अनिल तिवारी सहित तमाम ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी व तिरंगा रैली में शामिल रहे है।