Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मंत्रोउच्चारण एवं विधि विधान से मानसून गन्ने की बुवाई का शुभारंभ

1 min read

बलरामपुर केसरी लल्लू सिंह
रेहरा बाजार/बलरामपुर 10 अगस्त। चीनी मिल के कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा समय-समय पर नई-नई तकनीकों के माध्यम से अधिक लाभ अर्जित हो, किसानों के आय दो गुनी होने के लिए महाप्रबंधक मनकापुर उमेश कुमार सिंह बिसेन एवं सहायक महाप्रबंधक गन्ना सुरेन्द्र बहादुर सिंह(स्वामी जी) की देख-रेख में मानसून गन्ने की बुवाई प्रजाति कोसा 15023, 4×2 विधी से शुभारंभ विधी विधान एवं मंत्रोउच्चारण के एवं क्षेत्र के सम्मानित सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में कराया गया। इस मौके पर जोनल इंचार्ज राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय गन्ना सहायक राज कुमार तिवारी व अमित कश्यप मौजूद रहे। इस मौके पर महाप्रबंधक गन्ना द्वारा बीज उपचार एवं गन्ने में लगने वाले रोग व कीटों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.