Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गायत्री पब्लिक स्कूल सरायखास में निकाली गई तिरंगा रैली

1 min read

रिपोर्ट= लल्लू सिंह
रेहरा बाजार/बलरामपुर 13 अगस्त। जनपद बलरामपुर शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार अंतर्गत ग्राम सभा सराय खास के गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय पाल सिंह की अगुवाई में और प्रधानाचार्य जनक राम वर्मा के मार्गदर्शन में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में समस्त विद्यालय के स्टाफ के साथ प्रभात फेरी के रूप में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में लोगों को एकजुटता का संदेश दिया गया। ग्रामीण अंचल में लोगों के अंदर राष्ट्रीयता की भावना का विकास किया गया। इन्कलाब जिन्दावाद,भारत माता की जय का नारा लगाते हुए गावँ-गाँव जाकर लोगों को जागरूक किया गया जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ इंद्रजीत सिंह,नीतू सिंह,रमाकांत पांडे,सुधीर शुक्ला,संजय प्रजापति,सुमन वर्मा,अमिता श्रीवास्तव,पूजा प्रजापति,प्रीति वर्मा,संजय राम लिपिक,अनिल कुमार वर्मा,प्रेम मौर्य,अनिल कुमार यादव,रेहाना खान,विजय कुमार मिश्रा,संतोष कुमार एवं क्षेत्र के संजय सिंह आदि लोग तिरंगा रैली में शामिल होकर जयकारा लगाते हुए तिरंगा रैली को सफल बनाने के तिरंगा झंडा लेकर ग्रामीण अंचलों में लोगों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.