आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
1 min readप्रमोद कुमार चौहान
मनकापुर गोण्डा-स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अर्न्तगत पचपुती जगतापुर में प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सैकडो ग्रामीणों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया।तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय,वन्देमातरम, और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पूरा गाँव गुज़ गया। तिरंगा यात्रा के उपरांत बाबा बलदेव सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा का लोकार्पण रमापति शास्त्री विधायक मनकापुर पूर्व समाज कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान गीता सिंह ने अमृत सरोवर तालाब पर बृक्षारोपण भी किया। इस कार्य के उपरान्त ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख यू पी सिंह, हरीश पांडे कमलेश पांडे प्रधान गीता सिंह प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह अनूप सिंह,स्वरूप सिंह आदि सहित सैकड़ों जनता की उपस्थिति में अमृत सरोवर पचपुती जगतापुर पर राष्ट्रीय-ध्वज फहराया गया।