थाना रेहरा बाजार पुलिस ने निकाला विशाल तिरंगा रैली
1 min readप्रशासन ने ठाना है, हर घर-घर तिरंगा फहराना है
जोश और जज्बे के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में जुटी थाना रेहरा बाजार पुलिस
रिपोर्ट=राम चरित्र वर्मा
रेहरा बाजार/उतरौला।-75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव पर्व के तहत थाना रेहरा बाजार पुलिस फोर्स के द्वारा बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। थाना रेहरा बाजार पुलिस महकमा आजादी के जश्न में डूबा नजर आया। थाना रेहरा बाजार पुलिस फोर्स द्वारा तिरंगा लहराकर देश प्रेम का संदेश दिया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक रहा बाजार के नेतृत्व में बाइक तिरंगा यात्रा थाना रेहरा बाजार से निकलकर रेहरा बाजार नगर से होकर नया नगर बाजार से होते हुए हुसेनाबाद ग्रांट, पेहर बाजार होकर पुनः वापस थाना रेहरा बाजार पहुंचा। इस दौरान सभी पुलिस के जवानों के हाथों में तिरंगा शोभा दे रहा था राष्ट्रीय गीत बजाए जा रहे थे, जवानों में जज्बा देखा गया और थाना रेहरा बाजार पुलिस ने ठाना है कि हर घर तिरंगा फहराना है।इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान व अन्य गण मान्य लोग मौजूद रहे।