Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में बेहतर कार्य पर भारत सरकार द्वारा जनपद को दिया गया ब्रॉन्ज मेडल

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर।भारत सरकार की टीम द्वारा जनपद में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का 15 फरवरी से 10 मार्च तक के 10 हजार घरों का सर्वे किया गया, सर्वे टीम की रिपोर्ट में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करते हुए प्रति एक लाख की आबादी पर 214 क्षय रोग मरीजों की संख्या को कम करके प्रति एक लाख 179 मरीज लाने पर भारत सरकार द्वारा ब्रोंज मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए॰ के॰ सिंघल द्वारा जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार को ब्रोंज मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी गई।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.