Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भगवान विश्वकर्मा की मनाई गई जयंती

1 min read

रिपोर्ट – शैलेन्द्र सिंह पटेल

बाराबंकी।‌ भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे जनपद में परम्परागत रूप से मनाई गई भव्य शोभा रथ यात्रा निकाल कर विश्वकर्मा भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। भगवान विश्वकर्मा का जन्म महोत्सव बाराबंकी रामनगर सूरतगंज मरकामऊ बदोसराय किन्तूर कोटवाधाम सैदनपुर सहादतगंज टिकैतनगर मसौली देवा फतेहपुर हैदरगढ़ रामसनेहीघाट दरियाबाद समेत पूरे जनपद के कारखानों व पतिष्ठानों में मनाया गया।

गनेशपुर (बहरामघाट) लकड़मंडी में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समस्त सभी लोगों ने सहियोग कर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी  भगवान विश्वकर्मा जी के अवसर पर पूजा का महोत्सव गनेशपुर में मनाया गया। पूजा महोत्सव में समस्त मंड़ी के लोगों ने प्रतिभाग किया। पूजा महोत्सव का शुभारंभ,विश्वकर्मा समिति अध्यक्ष रत्नेश कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन व भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा आरती कर लिया आशीर्वाद। इसके बाद संगीत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक पारस नाथ वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश चन्द शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार वर्मा बड़नपुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र सिंह (रज्जू) पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुन्दर लाल यादव, अम्बेश कुमार वर्मा, सरदार सन्नी, प्रवेश कुमार शुक्ला अमित शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, आशीष कुमार शर्मा, बाल मुकुंद शर्मा, रुपक चन्द जैन,  पूर्व प्रधान कन्हैया लाल वर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार वर्मा, मो.अकरम, मो.अजहर,मो. फारुक, मो. मातिर बाबू, मो.सलीम,मो.रियाज मो. समीम, गुड्डू चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.