सिन्दुरिया पुलिस ने एक वारंटी युवक को किया गिरफ्तार
1 min read
रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ महराजगंज

सिंदुरिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन मे जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिन्दुरिया नासिर हुसैन के नेतृत्व मे थाना सिन्दुरिया के उ0नि0 अवधेश कुमार यादव,का0 राहुल कुमार द्वारा न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश,जनपद महराजगंज द्वारा निर्गत गिरफ्तारी प्रपत्र के अनुपालन में मु0नं0 2424/2001 धारा 7/16 पीएफ अधिनियम थाना कोतवाली से सम्बन्धित अभियुक्त राजेश उर्फ रामेश्वर पुत्र सन्तु नि0 बडहरामीर,थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।