Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अवैध चरस व एक अदद 315 बोर तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

श्रीदत्त गंज/बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना व अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा मादक पदार्थ/ अबैध शराब रोकथाम के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 24.09.2022 को उप निरीक्षक गौरव सिंह , मय हमराही संजय कुमार पाण्डेय व कास्टेबल अमित कुमार दूबे के द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्घ व्यक्ति/ वाहन के दौरान उतरौला गोण्डा मार्ग चोकी महदेइया से 50 कदम आगे वहद ग्राम मुजहनी एक अभियुक्त नूरूल हसन उर्फ बाघे पुत्र चिनकू निवासी नई बस्ती बनगवा थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को 500 ग्राम मादक पदार्थ/चरस नाजायज व एक अदद 315 बोर तमन्चा व 1 एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 77/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.