Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धजनों को विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम ने किया अंगवस्त्र भेट

1 min read

रिपोर्ट – सुहेल खान

बलरामपुर।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के शुभ अवसर पर थारू जनजाति महिला विकास समिति द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम आबर बलरामपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम के साथ जनपद के अन्य समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि साथ ही गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ने संस्था के कार्यो की प्रशंसा की साथ ही संस्था को और सही तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। सभी वृद्धजनों को फल मीठा एवं अंग वस्त्र प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी एम0पी0 सिंह के द्वारा समाज कल्याण विभाग की देखरेख में संचालित वृद्धजन हेल्पलाइन 14567 के विषय में विस्तार से उपस्थित वृद्धजनों एवं आम जनमानस को बताया गया। वृद्ध आश्रम प्रबंधक रमेश श कुमार यादव जी ने बताया की वृद्धों की सेवा हम लोग की सर्वप्रथम दायित्व हम लोगों का यही प्रयास है की इनकी सेवा में कोई कमी ना रहे। इस अवसर पर रामनरेश त्रिपाठी जी सदस्य जनपद स्तरीय वृद्ध आश्रम संचालन समिति,एम0पी0 सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, कैलाश नाथ पांडे संस्था संचालक, अजय कुमार मिश्रा स्वयंसेवी संगठन तराई ऐवारमेंट समिति बलरामपुर, वृद्ध आश्रम प्रबंधक रमेश कुमार यादव व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.