पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संस्थापक मुलायम सिंह के निधन पर लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना
1 min readरिपोर्ट -ब्यूरो चीफ गोण्डा
कर्नलगंज, गोण्डा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सोमवार की सुबह हुए निधन पर कर्नलगंज के पूर्व विधायक व मंत्री योगेश प्रताप सिंह , नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान प्रतिनिधि शमीम अहमद अच्छन, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद पप्पू, जिला पंचायत सदस्य राजेश मिश्रा, गणेश पाण्डेय, हाजी रमजान, मौलाना इसलाम, सत्य प्रकाश तिवारी, कफील खान, कैसर ठेकेदार, सभासद परवेज आलम, सभासद मोहम्मद इरफान, मोहम्मद खलील सहित अन्य काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व संभ्रांत नागरिकों ने दुःख व्यक्त किया है।फहीम अहमद पप्पू ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि नेता जी तीन बार मुख्यमंत्री और दस बार विधायक, सात बार सांसद रहते हुए रक्षा मंत्री रहकर राजनीति करते हुए दबे कुचले हुए लोगों की आवाज बने और पार्टी को मजबूती प्रदान की। उनके निधन से समाजवादी पार्टी की ही नहीं उनके करोड़ों चाहने वालों की हानि हुई है जिसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकती है।