Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा का किया विसर्जन

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

गैडॉस बुजुर्ग (बलरामपुर)दीपावली पर गैड़ास बुजुर्ग बलुआ घाट पर विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु जयघोष करते विसर्जन स्थल पर पहुंचे।आपको बता दें कि धनतेरस के दिन बलुआ घाट क्षेत्र के कई स्थानों पर देवी लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। प्रतिमाओं की पूजा के बाद बलुआ घाट के निकट प्रतिमाओं को एकत्रित कर वहीं से शोभायात्रा निकाला गया। कुछ प्रतिमाओं का शोभा यात्रा हुसैना बाद से निकलकर क्षेत्र के मुख्य मार्ग से होता हुआ बलुआ घाट पर पहुंचा। प्रतिमाओं को कुवानों नदी में विसर्जित किया गया। प्रतिमाओं के गुजरने वाले रास्तों पर दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।दीवाली पर विभिन्न पंडालों में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का कुवानों नदी के बलुआ घाट में विसर्जन किया गया। लक्ष्मी पूजा समितियों के सदस्य गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमाओं को विसर्जित किया।विजर्सन के दौरान धर्म राज यादव, हेड कांस्टेबल अमरदीप मौर्य, कास्टेबल उपेन्द्र नाथ शुक्ला, कास्टेबल राज कुमार सिंह, कास्टेबल भीष्म पाल चौधरी के साथ काफी संख्या में पुलिस बल के जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.