मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम कलवारी में खेल मैदान का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221112-WA0023.jpg?fit=1024%2C461&ssl=1)
रिपोर्ट-राम चरित्र वर्मा
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विशुनापुर में गौशाला का किया गया निरीक्षण
![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221112-WA0023.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
बलरामपुर। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य द्वारा ग्राम कलवारी में खेल मैदान का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया। खेल मैदान लगभग 15 लाख धनराशि से निर्माण कार्य व सौन्दरीकरण कराया जायेगा। यहां पर मौजूद जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्र को ध्वस्त कराकर नये आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निर्माण कराया जायेगा। इसके पश्चात् उनके द्वारा विशुनापुर में गौशाला का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई, पशुओं के लिए चारे की समुचित व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, ठंड व बीमारियों से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। इसमें किसी प्रकार की लापवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, बलरामपुर सागर सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान जुग्गालाल, प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221112-WA0022-1.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)