Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

छेड़खानी में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read

( रिपोर्ट) ई रवि वर्मा-ब्यूरो

आजमगढ़। थाना सिधारी क्षेत्र में
छेड़खानी में वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है आवेदिका द्वारा मा0 न्यायालय में दिये गये प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गयी थी कि वादिनी का पडोसी आये दिन वादिनी को देखकर अश्लील हरकत व छींटाकशी करता है व दिनांक 14.08.2022 को वादिनी के घर में घुसकर वादिनी के छाती को छूकर व छेड़खानी किया वादिनी द्वारा विरोध करने पर वादिनी व वादिनी की सास को गाली गुफ्ता देते हुए मारपीट किया। जिसकी शिकायत अभियुक्त के पिता से करने पर अभियुक्त के पिता द्वारा गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थानास्थानीय पर मु0अ0सं0 397/2022 धारा 323/504/506/354(ख)/452/509 भादवि बनाम 1. विपिन पुत्र शेखराज, 2. शेखराज पुत्र अज्ञात निवासी सरायशादी थाना सिधारी के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है
उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 जगदीश सिंह, हे0कां0 संतोष यादव द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र शेखराज उम्र करीब 32 वर्ष को उसके घर ग्राम सरायसादी से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.