बेखौफ खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी खनन करके शासन प्रशासन दे रहे खुली चुनौती
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221125-WA0007.jpg?fit=966%2C1280&ssl=1)
रिपोर्ट-शैलेन्द्र सिंह पटेल
खनन माफियाओं पर कार्यवाही ना होने से चर्चाओं का बाजार गर्म
![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221125-WA0007.jpg?resize=640%2C848&ssl=1)
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। बेखौफ खनन माफियाओं द्वारा लगातार मिट्टी खनन करके शासन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती।आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार अवैध खनन पर प्रतिबंधित लगा रखा वही बाराबंकी जिले की तहसील रामसनेहीघाट के क्षेत्र मे लगातार बिना परमिशन के सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी खनन हो रही इतना सब कुछ होने के बावजूद प्रशासन को भनक तक नहीं क्षेत्र मे खनन चर्चा का विषय बना
मामला जिला बाराबंकी के तहसील मुख्यालय रामसनेही घाट के ब्लॉक पुरे डेलई का है जहां पर खनन माफियाओं ने दबदबा बना रखा है अभी एक दो दिन के अंदर सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी खनन करके बेची गई पर प्रशानिक आधिकारी को भनक तक नहीं हर रात लाखों की मिट्टी खनन करके बेची जा रही है आश्चर्य की बात यह है कि तहसील कोतवाली चौकी को पता तक नहीं ये बाते हजम नही हो रही सरकार मुस्तैद प्रशाशन मुस्तैद फिर भी खनन हो रहा है सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी खनन करके गायब हो जाती है पता भी नहीं चलता सिर्फ मूक दर्शक की तरह सब कुछ देखा जा रहा हाल ही में बब्लू यादव पुत्र हरी प्रसाद निवासी सराय सैफ ने बताया की मेरे खेत में जमीन बराबर करने के नाम पर राज नारायण जयसवाल ने सैकड़ो ट्राली मिट्टी निकाल कर निकट मुन्ना नाम के व्यक्ति के यहां 2 लाख 30 हजार बेच दी गई जिसकी शिकयत उपजिलाधिकारी रामसनेही घाट को की गई यही नही उसी के बगल भी लगभग चार सौ ट्राली मिट्टी खनन की गई पर किसी प्रशानिक आधिकारी को भनक तक नहीं हो रही इससे शक के दायरे में प्रशानिक आधिकारी आना लाजिम है आखिरकार खनन करने वाले पर क्या कार्यवाही होती है यह तो समय के गर्भ मे है।