नगर पालिका उतरौला के वार्ड नं एक में जनसंपर्क कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
1 min read
रिपोर्ट – नूर मोहम्मद
उतरौला( बलरामपुर)नगर पालिका परिषद उतरौला के वार्ड संख्या 1 गांधी नगर में जनसंपर्क कर पत्रक वितरित कर डबल इंजन सरकार के द्वारा नगर क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान हेतु जानकारी दी गई।भाजपा सरकार द्वारा सभी वर्गो के लिए बिना भेदभाव कार्य किया गया है उन्होने कहा कि नगर में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और आमजनमानस इस बार भाजपा के साथ है और उतरौला आदर्श नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनेगा।उक्त अवसर पर वार्ड संयोजक संतोष कनौजिया एंव निरंकार कोली,आशीष कसौधन,विजय गुप्ता,राजू गुप्ता,संतोष कसौधन,गोविंद गुप्ता,रिंकू गुप्ता,तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
