Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

रक्तदाता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

1 min read

रिपोर्ट – सुहेल खान

बलरामपुर।आज दिनाँक 21.12.2022 को संयुक्त चिकित्सालय के सभागार में जनपद बलरामपुर के रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रहे। कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया, इकाई तुलसीपुर, उत्तर प्रदेश को वर्ष 2022 में सर्वाधिक 13 रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इकाई के चेयरमैन आलोक अग्रवाल ने सम्मान ग्रहण किया।अन्य संस्थाओं में भारतीय जनता युवा मोर्चा, गुरु सिंह सभा, एम. एल. के. कॉलेज, एस. एस. बी., चीनी मिल बलरामपुर सहित कई अन्य संस्था रहीं। व्यक्तिगत रूप में हिमांशु मणि दीक्षित, राजन जायसवाल, रितिका जायसवाल, पूजा सिंह, शशी केसरवानी एवं गुरुअंश सिंह को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.