एमएलसी पवन सिंह चौहान को आवास विकास, जिलापंचायत ,नगर निगम के समीक्षा समिति के सदस्य बनाये गए
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230603-WA0028.jpg?fit=409%2C409&ssl=1)
रिपोर्ट – अशोक कुमार आर्या
सीतापुर।सीतापुर से सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान वर्ष 2023-24 हेतु पुनर्गठित उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विकास प्राधिकरण ,आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों एवं नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओं के अंकुश लगाने एवं जांच किए जाने संबंधी समिति के सदस्य चुने गए हैं।पवन सिंह चौहान की कार्य शैली से प्रभावित होकर ११ सदस्यीय समिति में पवन सिंह चौहान को जगह दी गयी, जिसमे विकास प्राधिकरणों , नगर निगम, आवास विकास , के कार्यो में पायी गयी अनियमितताओं / जांच के समस्त कार्य बनाए गए सदस्यों की जिम्मेदारी होगी। उत्तरप्रदेश विधान परिषद् , समिति का गठन इन सभी निकाय के कार्यो का परिशोधन कर कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि करना हैं। इस अवसर पर पवन सिंह चौहान ने खुशी जताई एवं सभापति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभापति ने जो भरोसा जताया है उनकी आशा पर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के लिये सदैव कृतसंकल्पित रहूंगा| विकास प्राधिकरणों में किसी भी तरह की अनियमितता ना हो एवं प्रदेश वासियों के लिये बेहतर कार्य किया जा सके इसके लिये पूर्ण प्रयास किया जाएगा।