Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में नेहा पांडेय व प्रांजल मिश्रा ने लहराया परचम

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

विद्यालय परिवार ने सफल होने वाले छात्र/छात्राओं को शुभकामना देते हुए सम्मानित किया

रेहरा बाजार(बलरामपुर) विगत वर्ष की भांति, इस वर्ष भी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023 में हनोमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज रेहरा बाजार बलरामपुर के छात्र/ छात्रा ने परचम लहराया। इसी क्रम में तहसील स्तर पर नेहा पाण्डेय क्लास 9 और प्रांजल मिश्रा क्लास 7 ने प्रथम स्थान पाकर अपने विद्यालय और अपने क्षेत्र व माता पिता का नाम रोशन किया। इसके लिए इन बच्चो को विद्यालय और संस्कृति ज्ञान परीक्षा द्वारा सम्मानित किया गया और विद्यालय के गुरुजन के द्वारा भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया गया और भविष्य के लिए शुभकामना दी गई। जब इस सम्बंध में सफल छात्राओं से जानकारी किया गया तो उन्होंने बताया कि हमारे गुरुजनों का विशेष योगदान रहा।इस मौके पर प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ,प्रभारी चंद्रभान वर्मा, प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा, रामदेव वर्मा, सहायक अध्यापक राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला,अवनीश कुमार सिंह, महेश्वरी प्रसाद तिवारी, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला, शिवा चंद्र वर्मा ,दीपिका मिश्रा, अंकिता शर्मा , ज्ञान प्रकाश तिवारी, रामकुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा,खुशबू वर्मा, आरती, सोनिया वर्मा,हरी राम वर्मा , अनीता देवी आदि गण मान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.