Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बदहाली से जूझ रहा है ग्राम सभा कथराहा एवाजपुर, नहीं ध्यान दे रहे हैं उच्च अधिकारी

1 min read

रिपोर्ट – उत्तर प्रदेश- प्रभारी हंसराज शर्मा

रेहरा बाजार -बलरामपुर ग्राम सभा कथराहा एवाजपुर में विकास के नाम पर हो रहा है।धांधली बाजी। ग्रामीणों ने सुशीला देवी,नींह, कैमरून निशा , जमुना देवी, फातिमा, शहीदुन निशा,फूलमती, रीता,आदि का कहना है कि तीन वर्ष बीतने के बाद भी गांव में विकास कार्य के नाम पर धोखा हुआ है। गांव के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीण तो झोंपड़ी में रह रहे हैं। शौचालय अधूरे हैं। कहीं प्लास्टर नहीं है। तो कहीं सीट नहीं रखी गई है। पेंशन के लिए कई पात्र भटक रहे हैं। ग्रामीण का आरोप है। कि कराए गए कामों में धनराशि का दुरुपयोग हुआ है। वही कुछ रास्ता ऐसे हैं, जर्जर है की ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ईट तक नहीं रखे। ग्रामीणों का कहना है। हम लोग कच्चे मकान में निवास कर रहें। सुविधा शुल्क देने का वाबजूद भी इधर- उधर भटक रहे है। जव पात्र व्यक्ति भटक रहे तो न्याय कहां मिलेगा।कथराहा एवाजपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्य के लिए धन राशि का जमकर दुरुपयोग किया गया है। कुछ लोगों खाने पीने के लिए परेशान है। राशन कार्ड तक नहीं है।दास से पन्द्रह लोग हैं। 60वर्ष से अधिक उम्र हो गई है। कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से पेंशन के लिए कहा गया, लेकिन अब तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली।पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान के द्वारा विकास कार्यों के नाम पर निकाली धनराशि में गोलमाल हुआ है। ऐसे में क्या होगी कार्रवाई कि ऐसे ग्रामीण दर-दर भटकते रहेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.