होनहार छात्र अभिषेक जायसवाल ने नीट परीक्षा में हांसिल की कामयाबी,मिल रही बधाई
1 min readरिपोर्ट -ब्यूरो चीफ गोण्डा
बभनजोत, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र मनकापुर विकास खंड बभनजोत के ग्राम सभा कस्बा खास गौरा चौकी निवासी सियाराम जायसवाल का पुत्र अभिषेक जायसवाल कड़ी मेहनत और निष्ठा की बदौलत नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रारंभिक शिक्षा बभनजोत स्थिति ग्लोरिस पब्लिक स्कूल गौरा चौकी से प्राप्त किया उसके बाद हाई स्कूल परीक्षा रानी लक्ष्मी बाई इन्टर कॉलेज चिनहट लखनऊ से 1919 में 93% अंकों के साथ पास किया।उसके बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा 2021 में दीन दयाल इन्टर कॉलेज गौरा चौकी से कड़ी मेहनत के बदौलत 87 % अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण किया। अपने घर से दूर कोटा में रहकर नीत परीक्षा की तैयारी करने में लग गए और अपनी कड़ी मेहनत से नीट की परीक्षा में रैंक 14868/मार्क 670 प्राप्त किया । अच्छी शिक्षा हासिल करने के जनून को अभिषेक जायसवाल ने अपने सफलता का रहस्य बताया है।अभिषेक जायसवाल ने सभी को यह दिखा दिया कि अगर मेहनत की जाय तो वह बेकार नहीं जाती। आपको बता दें कि अभिषेक जायसवाल के पिता सियाराम जायसवाल दीन दयाल इंटर कॉलेज गौरा चौकी में सहायक अध्यापक है और माता शिक्षा मित्र हैं। अपने माता – पिता के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर अभिषेक जायसवाल ने अपने मन में ठान लिया था कि एक दिन मैं अपनी मेहनत से अपने परिवार का नाम रोशन करुंगा। अभिषेक जायसवाल ने यह भी बताया कि जो हमे पढ़ाया गया है वह सत्य है। “खम ठोक ठेलता है जब नर,पर्वत के जाते पांव उखड़। मानव जब जोर लगाता है,पत्थर पानी बन जाता है।” अगर ऐसी शिक्षा हमारे गुरुजनों ने हमे दी है तो हम इस बताए हुए रास्ते पर क्यों न चलें क्यों हमे इधर उधर भटकना पड़े? उसी रास्ते पर चलकर आज हमे यह मुकाम मिला और आज मैं सफल हो गया हूं।अभिषेक जायसवाल एक साधारण परिवार से होने के नाते सभी का दुख दर्द समझकर वह आगे बढ़कर सभी का सेवा करना चाहता है। उनका कहना है नीट की परीक्षा पास कर गरीबों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। यह एक ऐसा पद है कि इसमें ऊंच नीच के बिना भेदभाव किये सभी की सेवा की जाती है।उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकों रामजी वर्मा, सत्यवीर सिंह, शिवलाल यादव, सुरेन्द्र पांडेय पेशकार सिंह, अरविंद सिंह, राजेन्द्र सिंह, रमेश सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।