Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम ने 02 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

1 min read

रिपोर्ट – ब्यूरो चीफ बलरामपुर

पचपेड़वा(बलरामपुर) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराधों की रोकथाम व वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.07.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार जनपद बलरामपुर व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राकेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा न्यायालय न्यायधिकारी ग्राम न्यायालय तुलसीपुर जिला बलरामपुर द्वारा जारी वारन्ट मु0अ0सं0 05/21 धारा 379/411 भादवि 26 भारतीय वन अधि0 से सम्बन्धित वाछिंत वारण्टी गण विष्णू गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम पोखरभिटवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर उम्र 24 वर्ष, दीपू थारू पुत्र कल्लू राम थारू निवासी ग्राम आजमडीह थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.