Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हनोमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज में हुआ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार(बलरामपुर) हनोमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज में वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आत्म विश्वास, ज्ञान , कौशल का विकास, प्रतियोगिता की भावना को बढ़ाने के साथ साथ समय प्रबंधन को सीखना होता है जिसमें लगभग 200 छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान प्रतिभा वर्मा क्लास 9 गांधी हाउस, द्वितीय स्थान प्रीति वर्मा क्लास 12टैगोर हाउस, तृतीय स्थान वंदना वर्मा क्लास 9 गांधी हाउस ने अर्जित किया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से छात्र,छात्राओं के मनोबल बढ़ता है और उनके कौशल, ज्ञान ,बुद्धि,विवेक का पता चलता है। उन्हें आगे ले जाने के लिए विद्यालय परिवार हमेशा तत्पर रहता है।विद्यालय परिवार द्वारा जो यह निर्णय लिया गया है यह एक सराहनीय कार्य है।इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा, प्रभारी चंद्रभान वर्मा,रामदेव वर्मा, सहायक अध्यापक राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला,अवनीश कुमार सिंह, महेश्वरी प्रसाद तिवारी, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला, ,दीपिका मिश्रा, अंकिता शर्मा , ज्ञान प्रकाश तिवारी, रामकुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा,खुशबू वर्मा, आरती, सोनिया वर्मा,हरी राम वर्मा ,श्याम सुंदर, अनीता देवी समेत भारी संख्या में छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.