भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नगर मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा
1 min readसंवाददाता – रंजीत कुमार यादव
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नगर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सिटी पैलेस से प्रारम्भ होकर तुलसीपार्क स्थित अटल भवन जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। सदर विधायक पलटूराम व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा सिटी पैलेस से शुरू हुई। यात्रा बड़ा पुल चौराहा, देवीदयाल तिराहा, गर्ल्स इंटर कालेज चौराहा, चौक बाजार, सब्जी मंडी, सराय फाटक, वीर विनय चौराहा से होते हुए तुलसीपार्क स्थित अटल भवन जिला भाजपा कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद का जयघोष करते रहे। तिरंगा यात्रा में भारी संख्या बाइक के साथ कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर शामिल हुए। सदर विधायक पलटूराम ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति लोगों में सम्मान की भावना को बढ़ाना है। सभी को चाहिए है स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा फहराएं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। रविवार को नगर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी के साथ ही तुलसीपुर, गैसड़ी व उतरौला तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, कार्यक्रम संयोजक अक्षय शुक्ला, भाजयुमो क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य एकता जायसवाल, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पांडेय, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, सलिला सिन्हा, तरंग श्रीवास्तव, अजीत ओझा, संत प्रकाश, कुशाग्र सिंह, अभिषेक सिंह सहित तमाम सभासद गण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।