पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा दीपावली पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ मनाया गया त्योहार
1 min read
रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर
उपहार स्वरुप फल-मिष्ठान, मिट्टी के दिये आदि देकर दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बलरामपुर में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त कर्मियों व उनके बच्चों को उपहार स्वरुप फल-मिष्ठान, मोमबत्ती, मिट्टी के दिये आदि देकर दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी तथा दीप जलाकर उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ललिया/लाइन श्रीमती ज्योति श्री, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे |