Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

प्रसिद्ध त्योहार छठ पूजा की तैयारियां शुरू,पोखरे व तालाबों की गंदगी ने श्रद्धालुओं की बढ़ाई मुश्किलें

संवाददाता– राज कुमार विश्वकर्मा

छपिया (गोंडा)पूर्वांचल के प्रसिद्ध त्योहार छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन पोखरे व तालाबों की गंदगी ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।सिंगारघाट विश्वाही नदी का गंदा पानी बीमारियों को दावत दे रहा है।आसपास गंदगी के अंबार से लोग वहां जाने से कतराते हैं। इससे व्रती महिलाओं को छठ पूजा करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पंचायती राज विभाग ने घाटों की सफाई के लिए कोई पहल नहीं की है।धनतेरस और दीपावली पर्व बीतने के बाद अब लोग छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो गया है। छठ करने के लिए महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। व्रत रखने वाली महिलाएं छठ पूजा में लगने वाले सामान जुटाने लगी हैं। छठ पर नदी के घाटों और सरोवरों पर आस्थावानों की भारी भीड़ जुटती है। महिलाएं पानी में खड़े होकर होकर सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इस दौरान क्षेत्र सिंगार घाट पुल पर मेला लगा रहता है। छठ पूजा देखने वालों की भी भारी भीड़ जमा होती है। घाट पर गंदगी फैली हुई है। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। दूसरी ओर पिछले दिनों दुर्गापूजा के बाद विसर्जन कुंड में मूर्तियों के विसर्जन के बाद फैले मलबे को भी अब तक साफ नहीं किया गया है।आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। एडीओ पंचायत हरिओम पाल ने बताया कि छपिया क्षेत्र में चार घाटों पर छठ पूजा मनाया जाएगा कल टीम लगाकर साफ सफाई की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.