Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत,मचा कोहराम

संवाददाता – प्रमोद कुमार चौहान

गोण्डा- जनपद के जफरापुर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में तैनात शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। विद्यालय में वह पार्ट टाइम व्यायाम शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं।
मिली जानकारी के मुताबिक सविता सिंह 42 वर्ष मूल रूप से बस्ती जिले के छावनी थानाक्षेत्र अन्तर्गत खेमराजपुर गांव की निवासिनी हैं। वह अपने पति के साथ अयोध्या में किराए के मकान में रह रही थीं। मंगलवार की सुबह सविता सिंह अयोध्या से स्कूटी द्वारा विद्यालय के लिए निकली थीं,तभी महेशपुर गांव के पास फोरलेन सरयू पुल पर पीछे से तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। जिससे वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका के पति बाल्मीकि इंटर कालेज विक्रमजोत बस्ती में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं तथा मृतका के एक लड़का और एक लड़की है। लड़की की शादी आगामी 24 नवंबर को होनी है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.