Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस अधीक्षक ने महिला बीट पुलिस कर्मियों के साथ किया कार्यशाला का आयोजन

1 min read

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।प्रदेश में महिला संबंधी अपराध की घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के संबंध में दिये गए निदेश के क्रम में आज दिनांक 6 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा एमएलके पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों के साथ कार्यशाला का आयोजन कर महिला बीट बुक का वितरण किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को बताया गया कि जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के सामान्य बीट, हल्का को जोड़कर एक महिला बीट बनाई जा रही है। इस महिला बीट में दो महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। महिला बीट में नियुक्त महिला पुलिस पुलिसकर्मियों द्वारा बीट में निवास कर रही महिला संबंधी अपराधों से पीड़ित महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में विवरण इकट्ठा करना व उसका समाधान करवाना आदि कार्य शामिल होगा।पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि महिला बीट कर्मियों द्वारा बीट में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि- जैसे शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के बिक्री के बारे में जानकारी करना, घरेलू हिंसा महिला अपराध एवं उससे संबंधित अभियुक्तों के संबंध में जानकारी, होटल, स्पा सेंटर, ब्यूटी पार्लर, कॉल सेंटर हास्पिटल, काल सेंटर के विषय में जानकारी व चेकिंग करना, छेड़खानी के प्रमुख स्थलों के संबंध में जानकारी करना, बीट के शराबी, मनचला, छेड़खानी करने वाले स्थानीय गुंडो के बारे में जानकारी करना व चेन स्नैचिंग से संबंधित स्थान के बारे में जानकारी कर उस स्थान पर महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना।प्रत्येक महिला बीट पुलिसकर्मी द्वारा अपने बीट में शासन द्वारा चलाई जा रहे हैं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, UP112, 1076, 181, महिला अपराध संबंधित कानून के बारे में जानकारी देना, महिलाओं की विधिक सहायता जैसे डालसा, सालसा व विधि परामर्श केंद्र के बारे में जानकारी देना, महिलाओं एवं बच्चों की तस्करी के बारे में जानकारी देना एवं जागरूक करना आदि के संबंध में जागरूकता किया जाएगा।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी ललिया,लाइन श्रीमती ज्योतिश्री व जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.