सात पुलिस कर्मियों की कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी पद पर हुई पदोन्नति
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने रैंक प्रतीक,स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई
बलरामपुर।आज दिनांक 31 दिसंबर 2024 को जनपद बलरामपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पद पर नियुक्त पुलिस कर्मी जयकिशोर जयसवाल, केशरी नन्दन,राजेन्द्र कुमार, आदर्श कुमार मिश्रा, अजय सिंह, मनोज कुमार यादव एवं जगप्रसाद वर्मा को कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा रैंक प्रतीक,स्टार लगाकर पदोन्नति बधाई दी गई तथा पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत कर्मियों से उनके नियुक्त स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि पदोन्नति कर्मचारी की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। पदोन्नति न केवल पेशेवर विकास का प्रतीक है, बल्कि यह कर्मचारी की मेहनत और समर्पण की मान्यता भी है। यह प्रक्रिया कर्मचारियों को अधिक जिम्मेदारियां उठाने और उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करती है।उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि सभी कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए लोगों को न्याय दिलाने साथ ही अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करें।