Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

चन्द्रभानु पासवान मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार घोषित

1 min read

संवाददाता – स्कंद दास

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने मिल्कीपुर उपचुनाव में चन्द्रभानु पासवान को उम्मीदवार बनाया गया है। उनके नाम की घोषणा के बाद भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। चन्द्रभानु पासवान की पत्नी कंचन पासवान वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है। 2015 के चुनाव में भी वह जिला पंचायत सदस्य की चुनाव जीती थी। चन्द्रभानु पेशे से अधिवक्ता है।जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि पार्टी में पूर्ण आंतरिक लोकतंत्र है। पार्टी का छोटा से छोटा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति अपने समर्पण से आगे बढ़ सकता है। चन्द्रभानु पासवान ने कहा डबल इंजन की सरकार में हुए विकास को हर व्यक्ति ने किसी न किसी तरह से महसूस किया है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा उसके सफल क्रियान्वयन से जनता में पार्टी के प्रति उत्साह का माहौल है।मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि पार्टी चुनाव को लेकर लगातार एक्टिव मोड में है। चुनाव प्रबंधन समिति का गठन हो गया है। कार्यकर्ता व पदाधिकारी चुनाव को लेकर लगातार एक्टिव है। टोली बनाकर हर घर हर मतदाता तीन बार सम्पर्क का लक्ष्य लेकर घर-घर सम्पर्क व संवाद किया जा रहा है। मतगणना के दिन भारी अंतर से मिल्कीपुर में भगवा लहराएगा। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा भाजपा कार्यकर्ता चुनाव को लेकर लगातार क्षेत्र में सम्पर्क व संवाद कर रहें है। चुनाव में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन किया जाएगा।टिकट की घोषणा होने के बाद पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, रामू प्रियदर्शी महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, इंद्र भान सिंह, नीरज कन्नौजिया, राधेश्याम त्यागी, बब्लू पासी, काशीराम रावत, राघवेन्द्र पाण्डेय, सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.