Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 106 जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

हरैया,बलरामपुर।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के कुशल निर्देशन एवं मार्ग-दर्शन में विकास परिसर हरैया सतघरवा में दिनांक 25 फरवरी, 2025 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विकास खण्ड हरैया सतघरवा के 43 जोड़ों, विकास खण्ड तुलसीपुर के 63 जोड़ों कुल 106 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 20 जोड़े एवं अन्य वर्ग के 86 जोड़े सम्मिलित हुए।विकास खण्ड परिसर हरैया सतघरवा में सम्पन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक तुलसीपुर प्रतिनिधि, ब्लाक प्रमुख अविरल प्रताप सिंह उर्फ विशाल सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ सुनील कुमार आर्य खण्ड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा, अनूप कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी तुलसीपुर, डा० राहुल गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ विकास अधिकारी तुलसीपुर व हरैया सतघरवा के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगणों द्वारा सभी नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए सुखद व मंगल वैवाहिक जीवन की कामना की गयी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.