पुलिस टीम ने लूट की घटना के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।दिनांक 16.02.2025 को वादी रामसजीवन जैसवाल द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीरी सूचना दी गयी कि वादी की दुकान पर मोटर साइकिल से आये व्यक्तियों द्वारा हमारे सेल्समैन को असलहा दिखा कर 18000 रु0 नगद व सेल्समैंन का मोबाइल छीन कर भाग गये, जिसके संबंध में थाना श्रीदत्तगंज पर मु0अ0सं0 16/25 धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व चोरी,लूट,नकबजनी के अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अनिल कुमार दीक्षित के नेतृत्व मे आज दिनांक 04.03.2025 को उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव मय हमराह के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 16/2025 धारा 309(4),317(2)(4) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त बृजेश कुमार त्रिगुनायत पुत्र दिलीप कुमार त्रिगुनायत निवासी दारीचौरा थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को बाद पूछताछ जुर्म स्वीकार के आधार पर थाना स्थानीय पर ही गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया जा रहा है तथा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगण में से अभियुक्त शुभम तिवारी उर्फ शिवम तिवारी पुत्र सुशील तिवारी निवासी ग्राम पिपरी माझा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा व अभियुक्त अनुराम मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा निवासी ग्राम रुपईडीह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा जो मु0अ0सं0 63/2025 धारा 309(4) थाना घुघटेर जनपद बाराबंकी में गिरफ्तार हुए है जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी गयी है ।