Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गैस सिलेंडर लदे ट्रक की कार से भिड़ंत,एक महिला की मौत चार गंभीर घायल

संवाददाता – ब्यूरो गोण्डा

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हमपुर मंदिर के पास सोमवार की सुबह अयोध्या से आ रही कार गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। जिससे कार में सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज के धनावा की निवासिनी रागिनी पाण्डेय के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलाें को इलाज हेतु अयोध्या भेजवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में रवि की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.