Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर

गौ माता को खिलाया गुड़, मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बलरामपुर।गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया।इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मुख्यमंत्री ने मां से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.