Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

रूद्र महायज्ञ का प्रथम वार्षिकोत्सव सम्पन्न किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

संवाददाता पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर।जनपद बलरामपुर के ग्राम सभा गूमा फातमा जोत रामपुर अर्ना रोड पर विगत वर्ष रूद्र महायज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था उसके प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे सादुल्ला नगर बाजार मे यज्ञ स्थल से 17 मार्च 2015 को विशाल कलश यात्रा निकाली गई थी जो श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर होते हुए हनुमानगढ़ी तिराहा,मुबारक मोड़,गूमा तिराहा होते हुए नगर भ्रमण कर अमघटी घाट से कलश मे जल भर कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था जिसमे भारी संख्या मे महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर पैदल यात्रा की थी इस कलश यात्रा के उपरांत पांच दिवसीय कथा का कार्यक्रम उज्जैन मध्य प्रदेश धाम से चलकर आई हुई कथा व्यास बाल विदुषि पायल वैष्णवी द्वारा 17 मार्च 2025 से लेकर 21 मार्च 2025 तक प्रतिदिन सायंकाल 7 बजे से संगीतमयी कथा का कार्यक्रम पूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ इस वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य मे 21मार्च 2025 को सांयकाल से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया तथा इस रूद्र महायज्ञ के कार्यक्रम मे आस पास तथा दूर दराज क्षेत्रो से आये हुए हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओ ने यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना कर परिक्रमा किया तथा अपनी आस्था को लेकर शुभ फलदायी के लिए मंगल कामना की और इस विशाल भंडारे मे कई हजारों की संख्या मे लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.