Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लिया जायजा , दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बलरामपुर।जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में सभी कैमरों की सुचारू रूप से संचालन का जायजा लिया एवं पूर्व के रिकॉर्डिंग का भी अवलोकन किया।उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था एवं अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.