जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मस्जिदों/ईदगाह का भ्रमण कर, ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
बलरामपुर।जिलाधिकारी बलरामपुर पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा ईद-उल-फितर के दृष्टिगत ईद की नमाज़ की ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्क रहकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हुए ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर महोदय द्वारा आज दिनांक 31.03.2025 को ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना कोतवाली उतरौला, थाना कोतवाली नगर, रेहरा बाजार, गौरा चौराहा सहित जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ईदगाह एवं मस्जिद सहित शहर के तमाम इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मस्जिदों/ ईदगाह पर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह, व संबंधित थानों के थाना प्रभारी व ड्यूटी पर लगे तमाम पुलिस बल मौजूद रहे।
