Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला परिसर का किया भौतिक निरीक्षण

रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।आज दिनांक 02.04.2025 को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर तुलसीपुर में चैत्र नवरात्रि में लगे मेले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेला परिसर का किया गया भौतिक निरीक्षण।निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा मन्दिर मेला परिसर का निरीक्षण कर मेला कंट्रोल रूम, CCTV कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, तीर्थ स्थल, मन्दिर गौशाला, बैरियर एवं पार्किंग व्यवस्था व आस-पास क्षेत्र आदि का भ्रमण कर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु संबंधित को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनन्दन राय व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.