Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सड़क हादसे में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

संवाददाता – के के यादव

बाराबंकी।सिरौलीगौसपुर के मदारपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। खैरी सुजागंज से अमराकटरा देवी माता मंदिर में मुंडन समारोह में जा रहे लोगों का ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।दोपहर करीब 2 बजे की घटना है। ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 35 से अधिक लोग सवार थे। मोदीपुर मदारपुर गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक अरविंद ने ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क किनारे स्थित खंती में जा घुसा।हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे तीन लोग और ट्राली में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में बुधराम (40), पृथ्वी (50), मोल्हे (50), कुँवरा (65) और राजवती (70) शामिल हैं। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। ट्रैक्टर में सवार लोग खैरी सुजागंज निवासी किशन (पुत्र रमेश) के मुंडन समारोह में जा रहे थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.