पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनन्दन राय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र बहादुर सिंह थाना पचपेड़वा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 24.04.2025 को पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 62/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनिल पुत्र अदालती उर्फ रामजी मौर्या निवासी ग्राम औरहवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया।