डीएम ने किया कार्यालय खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
डीएम ने विभिन्न पटलों के कार्यों का लिया जायजा , पत्रावलियों के बेहतर रखरखाव के दिए निर्देश
खंड विकास कार्यालय परिसर में बना सार्वजनिक शौचालय बंद पाए जाने पर डीएम ने जताई नाराजगी, एडीओ पंचायत के विरुद्ध कार्यवाही का दिया निर्देश
डीएम ने विकास खंड हरैया सतघरवा ग्राम पंचायत सिंहपुर में अमृत सरोवर का किया निरीक्षण, बेहतर व्यवस्था का दिया निर्देश
बलरामपुर।डीएम पवन अग्रवाल द्वारा कार्यालय खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया एवं विभिन्न पटलों के कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने पत्रावलियों के सुव्यस्थित एवं बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में बने सामुदायिक शौचालय बंद पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत के विरुद्ध कार्रवाई की जाने का निर्देश दिया।परिसर में ही बने मीटिंग हॉल की स्थिति में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने परिसर में निष्प्रयोज पड़े भवनों की मरम्मत आदि कराते हुए प्रयोग में लाए जाने का निर्देश दिया।इसके उपरांत। उन्होंने विकासखंड हरैया सतघरवा में ग्राम पंचायत सिंहपुर में अमृत सरोवर एवं आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया।अमृत सरोवर पर योजना से संबंधित बोर्ड न लगा पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी की व्यक्त करते हुए , सभी व्यवस्थाओं में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया। आरआरसी सेंटर बंद पाया गया, डीएम ने आरआरसी सेंटर के संचालन कराए जाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी, उपस्थित रहे।