Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

देवीपाटन नवरात्र मेले में साफ सफाई की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने वाले सफाई कर्मियों को महंत देवीपाटन मंदिर ने अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर।30 अप्रैल से 30 मई तक सुचारू एवं सकुशल रूप से संपन्न देवीपाटन राजकीय मेले में साफ सफाई की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रखने वाले 200 से अधिक सफाई कर्मियों को महंत देवीपाटन मंदिर योगी मिथलेश नाथ द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने नवरात्र के दौरान आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के दौरान साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था के लिए सभी सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना की ।
इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा भी पंचायती राज विभाग के सभी सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनको सम्मानित किया गया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर अनूप कुमार , जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.