पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
महराजगंज बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व थाना महराजगंज तराई पुलिस उप निरीक्षक दिग्विजय यादव, कास्टेबल सुशील कुमार. कास्टेबल पंकज कुमार की टीम के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 31/2025 धारा 109 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शिव कुमार पुत्र राज कुमार मौर्या निवासी ग्राम परसपुर थाना महराज तराई जनपद बलरामपुर को रेलवे क्रासिंग कौवापुर बाजार थाना महराज तराई जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया ।