Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

सिरौली गौसपुर बाराबंकी।क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम रसूलपुर थाना बदोसरांय निवासी बलराम यादव के रूप में हुई है।घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। बलराम अपने दोस्त की बारात से मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहे थे। टिकैतनगर-बदोसराय मार्ग पर मदारपुर में निर्माणाधीन पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। घायल बलराम को एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली बदोसराय के कोतवाल संतोष कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। बलराम छह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वे दिल्ली में एक कंपनी में कार्यरत थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। , बलराम मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.