नाजायज तलवार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
श्रीदत्तगंज बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज कर्मवीर सिंह के नेतृत्व मे दिनांक 21.05.2025 को उप निरीक्षक रमेश यादव मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2025 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित नामित अभियुक्त राम आशीष वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी अमारे भारिया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को उसके घर ग्राम अमारे भारिया से गिरफ्तार कर व एक अदद नाजायज तलवाकर बरामद कर विधिक कार्यवाही किया गया।