Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत,कई घायल डेथ प्वाइंट बन चुका है भुलियापुर मोड़

रिपोर्ट -ब्यूरो गोण्डा

डेथ प्वाइंट बन चुका है भुलियापुर मोड

कर्नलगंज,गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गोण्डा- लखनऊ हाइवे स्थित भूलियापुर मोड डेथ प्वाइंट बनता जा रहा है, यहां आए दिन यहां कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। इस खतरनाक मोड़ को लेकर मीडिया के माध्यम से लगातार प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को सचेत किया जा चुका है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा वहां केवल हल्का सा ब्रेकर बनाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली गई। यहां गुरुवार को फिर एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक की मजदूर की मौत हो गई जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई। घायलों में डॉक्टर द्वारा चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त हादसे में मुबारक तस्लीम शेख उम्र 20 वर्ष,आशिफ उम्र 16 वर्ष, नूर आलम उम्र 18 वर्ष, कुतुबुद्दीन उम्र 46 वर्ष, शंभू पुत्र कर्मोंकर उम्र 35 वर्ष निवासी पाटुली थाना पूर्वस्थली जनपद वर्तवन पश्चिम बंगाल घायल बताये जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी करने के लिए प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.