Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना से स्वयं सहायत समूह होगी सशक्त- उप निदेशक रेशम

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर।मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के संचालन के संबंध में उप निदेशक (रेशम) आर०एन०मल्ल द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी , उन्होंने बताया कि योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निशुल्क रेशम कीट एवं पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे इव प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा , उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह को योजना से जोड़ा जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहायता समूह के महिलाओं को योजना से लाभान्वित करने के लिए सम्बन्धित बी.डी.ओ. बी.एम.एम. तथा रेशम विभाग के अधिकारी / कार्मिको को निर्देशित किया गया तथा इसकी समीक्षा हेतु दिनांक 27-06-2025 को पुनः बैठक आहूत करने के निर्देश दिये गये।इस दौरान संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.