महारानी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत ब्लॉक महिला सम्मेलन का किया गया आयोजन
1 min read
रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा
रेहरा बाजार/बलरामपुर। विकास खण्ड के रेहरा बाजार में महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत ब्लाक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रहे।आयोजक ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने बताया कि अहिल्या बाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा स्रोत एक आदित्य व्यक्तिव की महिला थी जिन्होंने अपने शासनकाल में मध्य प्रदेश को नई दिशा दी थी। उनकी न्याय प्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर एक गरीब परिवार में जन्म लिया था और वे आठ वर्ष की आयु में एक मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी उसी रास्ते से राजा की सवारी जा रही थी कि अचानक उनका निगाह अहिल्या बाई होल्कर पर पड़ा और उन्होंने ठान लिया की अपनी पुत्र की शादी उन्हीं से करेंगे फिर राजा वापस आए और उन्होंने अहिल्या बाई होल्कर के पिता को संदेश देकर शादी का प्रस्ताव रखा और उनकी शादी दस वर्ष की आयु में हो गई और उनके पति की मृत्यु चौतीस वर्ष की आयु में हो गया उसके बाद उनके ससुर का भी मृत्यु हो गया उसके बाद उन्होंने तत्कालीन मुगलों के शासनकाल होने के बावजूद विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और उनके ऐसे साहसिक कार्यों को देखते हुए केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार बहन बेटियों के सशक्तिकरण के लिए तमाम योजनाओ का संचालन करते हुए उनके स्वरूप महिलाओं को प्रेरणा दिया गया।कार्यक्रम का संचालन भारत नरेश द्वारा किया गया।इस मौके पर वरूण सिंह मोनू जिला महामंत्री , ललिता तिवारी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा , राम करन मिश्रा ,जिलेदार पांडे , बिमलेन्द्र बिक्रम सिंह ,बीडीओ रेहरा बाजार रजनीश शुक्ला आदि ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर प्रधान ओम प्रकाश जायसवाल, नब्बन प्रधान, शानू सिंह, पवन सोनी, अरविंद सिंह,आशा , आंगनबाड़ी व समूह की महिलाएं मौजूद रहीं ।